भव्य कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा झाल पर बनेगा

मुजफ्फरनगर। किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं को देखते हुए क्षेत्र की चितौड़ा झाल पर भव्य कृषि विज्ञान केंद्र बनेगा। यह जानकारी क्षेत्र के किसानों को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने दिया। बताया कि इससे क्षेत्र के किसानों को बहुत फायदा होगा। इस केंद्र के निमार्ण में करीब 150 बीघे जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा। भारतीय कृषि अनुसंधान से इसकी स्वीकृति मिल गई है।



शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने चितौड़ा गंग नहर झाल पर क्षेत्र के किसानों की एक बैठक बुलाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि झाल पर एक विशाल कृषि विज्ञान केंद्र बनाया जाएगा। जिसकी स्वीकृति भारतीय कृषि अनुसंधान से मिल गई है। आगामी 19 मार्च को केंद्र की नींव रखने के लिए यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आएंगे। इस विज्ञान केंद्र का निर्माण 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र से क्षेत्र के किसानों को विशेष लाभ होगा। किसान वहां जाकर खेती करने के नए-नए तरीके सीखने के साथ नए-नए किस्म के बीज भी ले सकेंगे। सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कृत संकल्प हैं। इसके लिए पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती करना आवश्यक है।


खतौली विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ किसानों को लेना चाहिए। किसानों को अपनी आय दोगुनी करने के लिए जरूरी नहीं कि वह फसल के दाम में वृद्धि की जाए। उसके लिए जरूरी है कि फसल की पैदावार को दुगना कर दिया जाए। यह तभी संभव है जब किसान खेती करने का वैज्ञानिक तरीका अपनाएंगे। संजय राठी, विनोद कुमार, नरेंद्र चौधरी, हरेंद्र चौधरी, अमित राठी, चंद्र प्रकाश, अंशुल चौधरी, बिट्टू, ब्रजेश रस्तोगी, आशीष सैनी, राजीव गुप्ता, अंकित, योगेंद्र चौधरी, यजवेंद्र कुमार, खलील अंसारी, राधव आदि मौजूद रहे।